{"_id":"6838a4211fe30d85d002c783","slug":"positive-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-115988-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: देवतोली में मिनी स्टेडियम निर्माण की संभावना तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: देवतोली में मिनी स्टेडियम निर्माण की संभावना तलाशी
Thu, 29 May 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 29 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांडा (बागेश्वर)। कमस्यार घाटी के देवतोली में सीएम घोषणा में शामिल मिनी स्टेडियम के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। डीएम आशीष भटगांई के निर्देश पर गठित टीम ने स्टेडियम के निर्माण स्थल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांडा महोत्सव के शुभारंभ के दौरान कमस्यार महोत्सव समिति के आग्रह पर देवतोली में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा की थी। डीएम भटगांई ने भूमि चयन के लिए टीम का गठन किया था। टीम ने देवतोली पहुंचकर मिनी स्टेडियम निर्माण के मानकों का निरीक्षण किया। तहसीलदार नितीशा आर्या राजस्व, भूगर्भ, युवा कल्याण और वन विभाग की संयुक्त टीम ने देवतोली में स्टेडियम निर्माण के लिए चयनित स्थल पर संयुक्त रिपोर्ट तैयार की।
एसडीएम डॉ. ललित मोहन तिवारी ने बताया कि जमीन का चयन कर लिया है। प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। निरीक्षण के दौरान भूगर्भ वैज्ञानिक सुनील दत्त, राजस्व निरीक्षक पप्पू लाल टम्टा, सुनील अधिकारी, वन विभाग के सुरेंद्र डसीला, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, कमस्यार महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनोद मेहरा, कोषाध्यक्ष सुनील रावत, सचिव पंकज डसीला, सुरेश रावत आदि मौजूद रहे। संवाद