{"_id":"67e9887ddbf418e69806f1b6","slug":"positive-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-114439-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: नगरवासियों को जल्द मिलेगी चिल्ड्रन पार्क की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: नगरवासियों को जल्द मिलेगी चिल्ड्रन पार्क की सौगात
Sun, 30 Mar 2025 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर क्षेत्र में नुमाइश खेत मैदान के पास चिल्ड्रन पार्क का निर्माण दोबारा से शुरू हो गया है। अब जल्द नगर के बच्चों को पार्क मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्क का निर्माण कार्य 22 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।
वर्तमान में नगर क्षेत्र में चिल्ड्रन पार्क की कमी है। नगर के बच्चों को खेलने के लिए घरों और बड़े मैदानों में जाना पड़ता है। यहां उनके चोटिल होने का खतरा बना रहता है।
नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान चिल्ड्रन पार्क के लिए जमीन का चयन किया था। चिल्ड्रन पार्क के लिए प्रस्ताव, डिजाइन, टेंडर और अनुबंध कार्यकाल समाप्ति से पहले कर दिया था।
विज्ञापन
कार्यकाल समाप्त होने के बाद निर्माण कार्य रुक गया था। उन्होंने अपनी चुनावी घोषणा पत्र में चिल्ड्रन पार्क के निर्माण को पूरा करने का वादा किया था।
इसके बाद चिल्ड्रन पार्क के बचे हुए निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ पार्क का निरीक्षण कर निर्माण शुरू कराने की बात कही।
उन्होंने कहा कि पार्क में कैफे और बच्चों के लिए कई प्रकार के झूले लगाए जाएंगे। बैठने के लिए बैंच बनाई जाएंगी। उन्होंने जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का दावा किया है।