{"_id":"67e590078e30486f970db35e","slug":"positive-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-114386-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पुड़कूनी के भगवती मंदिर और गैरखेत के घरतुआ तोक के लिए बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पुड़कूनी के भगवती मंदिर और गैरखेत के घरतुआ तोक के लिए बनेगी सड़क
Thu, 27 Mar 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट(बागेश्वर)। पुड़कुनी गांव में भगवती मंदिर और घरतुआ तोक के लिए एक करोड़ सैंतीस लाख तीन हजार रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने दोनों कार्यों का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
एक-एक किमी लंबी दोनों सड़कों का निर्माण ग्राम्य विकास विभाग की मेरा गांव, मेरी सड़क योजना के तहत किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को विधायक गढ़िया ने सड़कों के भूमिपूजन के दौरान बताया कि पुड़कुनी के तोक छिपिला से बटाधार लाटू भगवती मंदिर तक 68.80 लाख रुपये और गैरखेत के धरतुआ तोक के लिए 68.43 लाख रुपये से सड़क बन रही है।
उन्होंने कहा कि योजना के तहत सड़क से वंचित गांवों को वाहन सुविधा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही ग्रामीणों को बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, हरीश मेहरा, मंडल अध्यक्ष भूपेश फर्त्याल, दरवान कपकोटी, कलावती ऐठानी, मनोज कपकोटी, सुरेश कपकोटी आदि मौजूद रहे। संवाद