{"_id":"67e199e1d08c05a95e0bf7b9","slug":"positive-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-114288-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: रोडवेज डिपो से चारधाम यात्रा रूट पर जाएंगी आठ बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: रोडवेज डिपो से चारधाम यात्रा रूट पर जाएंगी आठ बस
Mon, 24 Mar 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नई बसों के आने के बाद से डिपो में खड़ी बसें जल्द उपयोग में लाई जाएंगी। शासन ने आठ बसों को चारधाम यात्रा पर भेजने के निर्देश दिए हैं। डिपो के कार्यशाला में बसों को यात्रा लायक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।
वर्तमान में रोडवेज की 24 बसों के सापेक्ष केवल 12 का ही संचालन हो रहा है। आधी बसें डिपो में खड़ी हैं जिनमें से आठ बसों को चारधाम भेजा जाना है। यात्रा रूट पर भेजने से पहले बसों की मरम्मत की जाएगी। ग्रीन कार्ड बनाया जाएगा जिसके बाद ही बसों को भेजा जाएगा। कार्यशाला में बसों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। आठ बसों के चारधाम यात्रा में जाने से जिले के डिपो में 16 बसें ही रह जाएंगी। डिपो के सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी ने बताया कि अभी मुख्यालय से आठ बसों को तैयार करने के लिए कहा है। इनकी मरम्मत और ग्रीन कार्ड बनाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। मुख्यालय से निर्देश मिलते ही पर बसों को भेजा जाएगा। संवाद