{"_id":"64c559d0d3ee404b2c038086","slug":"positive-news-help-given-by-the-people-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-586-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: धूपी नौलिंग फाउंडेशन ने प्रभावितों की मदद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: धूपी नौलिंग फाउंडेशन ने प्रभावितों की मदद की
Sat, 29 Jul 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। धूपी नौलिंग फाउंडेशन ने आपदा प्रभावित सकन्यूड़ा, किड़ई, ओलियागांव आदि इलाकों में 33 आपदा प्रभावित परिवारों को तिरपाल और अन्य सामग्री दी। फाउंडेशन के अध्यक्ष भगवत सिंह चौहान ने कहा कि फाउंडेशन भविष्य में भी आपदा प्रभावितों की मदद करेगा। पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि बरसात के सीजन में इससे आपदा प्रभावित इलाके के लोगों को काफी मदद मिलेगी। उन्होंने आपदा प्रभावितों की हरसंभव मदद करने की बात कही। इस दौरान जिपं सदस्य सुरेश खेतवाल, सुंदर मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन भट्ट, प्रधान नीमा देवी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन