फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Poor people of the city will also get a drinking water connection for hundred rupees

शहर के गरीब लोगों को भी मिलेगा सौ रुपये में पेयजल संयोजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Poor people of the city will also get a drinking water connection for hundred rupees
बागेश्वर। शहर में रहने वाले गरीब लोगों को भी जल जीवन मिशन के तहत सौ रुपये में पानी का संयोजन मिलेगा। अब तक ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को ही इस योजना का लाभ मिल रहा था। बागेश्वर में करीब पांच सौ तो कपकोट नगर पंचायत में करीब डेढ़ सौ परिवारों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सरकार ने बीती 18 जनवरी को शहर के गरीब लोगों को योजना के तहत पानी का संयोजन देने का शासनादेश जारी किया है। इसके तहत शहरी क्षेत्रों में रहने वाले बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा। लाभार्थी के पास 100 वर्गमीटर से कम जमीन होनी चाहिए। इस योजना का लाभ जिले में बागेश्वर पालिका क्षेत्र और कपकोट के नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

नगरपालिका बागेश्वर और नगर पंचायत कपकोट के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने बताया कि बागेश्वर नगरपालिका क्षेत्र में गरीब तबके के करीब 500 परिवार रहते हैं। कपकोट नगर पंचायत क्षेत्र में गरीब तबके के डेढ़ सौ परिवार हैं। जल संस्थान के प्रभारी अधिशासी अभियंता चंदन सिंह देवड़ी ने बताया कि मानकों को पूरा करने वाले परिवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त होने पर मात्र सौ रुपये में इन परिवारों को पानी के संयोजन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed