फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Political news.youth will give information to people.

Bageshwar News: सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे युवा

Wed, 14 Jun 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 14 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Political news.youth will give information to people.
अल्मोड़ा-द्वारहाट। जागेश्वर में भाजपा ने नव मतदाता और द्वाराहाट में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। वक्ताओं ने कहा कि युवा भाजपा से जुड़कर सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर इसे मजबूती देंगे।
विज्ञापन

जागेश्वर में संयुक्त मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश भट्ट की अध्यक्षता में नव मतदाता सम्मेलन हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क कर भाजपा सरकारी की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा देश में अपना परचम लहराएगी। संचालन ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष पूरननाथ गोस्वामी ने किया। बैठक में जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, संजय डालाकोटी, गोपाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

द्वाराहाट में भाजपा के संयोजक भूपेंद्र कांडपाल की अध्यक्षता में नगर पंचायत सभागार में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित किया गया। वरिष्ठ नेताओं से युवाओं से भाजपा से जुड़कर पार्टी की नीति को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। संचालन विनोद भट्ट ने किया। इस अवसर पर शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक महेश नेगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो - 13 एएलएम10 पी - द्वाराहाट के नगर पंचायत सभागार में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि। संवाद
फोटो - 13 एएलएम12 पी -जागेश्वर विधानसभा की सयुंक्त मोर्चा के सम्मेलन कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed