फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Political news- Politician done meeting.

जनता तक पहुंच रहीं सरकार की योजनाएं : वल्दिया

Sun, 11 Jun 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 11 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Political news- Politician done meeting.
बागेश्वर। महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा के जिला कार्यालय में हुए संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में मुख्य वक्ता जिला प्रभारी वीरेंद्र वल्दिया ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के सामने रखा। वल्दिया ने कहा कि सरकार की योजनाएं धरातल पर योजनाएं पहुंच रही हैं। इसका लाभ जनता को मिल रहा है।
विज्ञापन

पार्टी जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में वल्दिया ने कहा कि सरकार के हर काम को जनता तक पहुंचाने के साथ उसका लाभ भी जनता को दिलाना कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारियों का दायित्व है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर उप चुनाव के साथ निकाय और लोकसभा चुनाव में पार्टी को जनादेश मिलेगा। पार्टी केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर मुहर लगाएगी।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश मंत्री पुष्कर काला ने सभी मोर्चों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चुनाव के तैयारी के लिए अभी से जुटने के लिए कहा। कहा कि मोदी सरकार का नौ साल का कार्यकाल अनेक उपलब्धियों से भरा हुआ है। जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने की अपील की। सम्मेलन में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा गढि़या, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक गस्याल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद तिवाड़ी, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भगवान भंडारी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष शिशुपाल, भाजपा जिला महामंत्री संजय परिहार, घनश्याम जोशी, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री राजेंद्र परिहार, जेसी आर्या, जीवंती कांडपाल, खड़क सिंह टंगड़िया, मथुरा प्रसाद, गौरव दास समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed