फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Political news: Meeting has done.

Bageshwar News: भाजपा सरकारों की नाकामी जनता तक पहुंचाएं

Mon, 17 Jul 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 17 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Political news: Meeting has done.
बागेश्वर। कांग्रेस के अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी (समन्वयक) डॉ. उमाशंकर ने केंद्र और राज्य सरकार को हर मामले में फेल बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को भाजपा की सरकारों की नाकामी जनता तक पहुंचानी होगी।
विज्ञापन

रविवार को नगर के एक होटल में हुई बैठक को संबोधित करते हुए उमाशंकर ने कहा कि बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। कांग्रेसियों को केंद्र और राज्य सरकारों की नाकामी को जनता तक पहुंचाकर कांग्रेस के किलों को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि काम करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्व दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोकसभा क्षेत्र प्रभारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रत्येक बूथ पर 30- 40 कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम बनाई जा रही है। कांग्रेस बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के साथ निकाय और लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। ब्लॉक, जिला मुख्यालय स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। बागेश्वर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने उमाशंकर का स्वागत किया। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, जिला समन्वयक अर्जुन भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, सह समन्वयक लोकसभा गीता रावल, वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह टंगड़िया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपा धपोला, राजेंद्र सिंह राठौर, विनोद पाठक, रंजीत दास, नरेंद्र कोरंगा, संतोष कुमार, वरुण लूथरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed