{"_id":"647cd355f1137f275f0de0c8","slug":"political-news-incharge-nad-deputy-incharge-selected-bageshwar-news-c-8-1-159222-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो कार्यक्रम के प्रभारी और सह प्रभारी तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बूथ जोड़ो यूथ जोड़ो कार्यक्रम के प्रभारी और सह प्रभारी तय
Sun, 04 Jun 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। युवा कांग्रेस ने बूथ जोड़ो, यूथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत सभी ब्लॉक के प्रभारी और सह प्रभारी तय किए गए। कार्यक्रम के जिला प्रभारी और युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने प्रभारियों को उनके दायित्व सौंपे।
कार्यक्रम प्रभारी जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बागेश्वर विधानसभा के गरुड़ ब्लॉक के लिए युकां के जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार को प्रभारी और कैलाश पवार, हरीश रावत, दर्शन फर्स्वाण को सह प्रभारी बनाया गया। कठपुड़ियाछीना ब्लॉक के लिए भीम कुमार प्रभारी और कृष्णा बिष्ट, राजा मनकोटी सह प्रभारी बने। बागेश्वर ब्लॉक के लिए संजय चन्याल प्रभारी और घनश्याम जोशी, गौरव परिहार सह प्रभारी बनाए गए। बागेश्वर नगर की जिम्मेदारी संजय कुमार, कुलदीप मेहता और दिव्यांशु को मिली।
कपकोट विधानसभा के अंतर्गत कपकोट ब्लॉक के लिए उमेद गढ़िया को प्रभारी, भरत कोरंगा, हरीश स्यूनरी को सह प्रभारी चुना गया। कपकोट नगर की जिम्मेदारी प्रवीण ऐठानी, प्रकाश जोशी को मिली। दुग नाकुरी ब्लॉक के लिए विक्रम सुरकाली को प्रभारी, गावस्कार जोशी, गणेश धपोला सह प्रभारी और कांडा ब्लॉक के लिए अजय साह को प्रभारी, सुनील रावत, भगवान माजिला, धीरज धपोला, जीवन धपोला, रोहित माजिला, कृष्ण सिंह नगरकोटी को सह प्रभारी बनाया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम प्रभारी जोशी ने कहा कि सभी प्रभारी और सह प्रभारी आज से ही बूथ में जाकर अपना काम शुरू करेंगे। सभी प्रभारी और सह प्रभारी प्रत्येक बूथ में 20 युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे। 19 जून को होने वाली बैठक में सभी बूथों की सूची जिला कार्यालय में जमा की जाएगी। संवाद