फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Political news in district.

Bageshwar News: अध्यक्ष के समर्थन में नगर व्यापार मंडल आया

Thu, 19 Jun 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 19 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Political news in district.
बागेश्वर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की नगर इकाई के सभी पदाधिकारी निलंबित किए गए नगर अध्यक्ष कवि जोशी के समर्थन में आ गए हैं। पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा से एक बार फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष ने जोशी के छह महीने के लिए संगठन की सभी गतिविधियों में भाग लेने पर रोक लगाई है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने बागनाथ मंदिर में आपात बैठक की। कई व्यापारियों ने भी बैठक में शिरकत कर जोशी को हटाने पर असहमति जताई। कहा कि व्यापारियों ने चुनाव के माध्यम से जोशी को नगर अध्यक्ष बनाया है। पूरा व्यापार मंडल और अधिकतर व्यापारी उनका समर्थन करते हैं। उन्हें इस तरह से पद से हटाना अनुचित है। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष हेम जोशी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें नगर अध्यक्ष का दायित्व निभाने के लिए निर्देशित किया है। व्यापारी पूरी तरह से कवि जोशी के साथ हैं। सभी लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष से पुन: फैसले पर विचार करने की मांग की है। इस मौके पर सचिव पुष्कर किरमोलिया, सह सचिव राहुल साह, कोषाध्यक्ष जगदीश कार्की समेत नगर के व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed