{"_id":"67e0493787a611d12702729e","slug":"political-news-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-114275-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ रहा प्रदेश : गढ़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ रहा प्रदेश : गढ़िया
Sun, 23 Mar 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रदेश सरकार के तीन साल पूरा होने पर नुमाइशखेत मैदान में जनसेवा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में आए लोगों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। रेखीय विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। लाभार्थियों को चेक, कृषि यंत्र, उपकरण और बीज बांटे। लोगों की स्वास्थ्य जांच कर दवाएं भी बांटीं।
जनसेवा उत्सव का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने जिले के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तीन साल में प्रदेश सरकार ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। संबोधन के दौरान उन्होंने देश पर बलिदान होने वाले सैनिकों को भी याद किया। डीएम आशीष भटगांई ने जिले में किए जा रहे अभिनव प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक पार्वती दास ने सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी। जिपं प्रशासक बसंती देव, पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलबंत सिंह भौर्याल, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के और सीडीओ आरसी तिवारी ने भी विचार रखे। संचालन डॉ राजीव जोशी ने किया। इस दौरान लोक कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों ने सेवा, सुशासन और विकास के तीन साल पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रशासक पुष्पा देवी, गोविंद सिंह दानू, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, रेडक्राॅस चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, एडीएम एनएस नबियाल, एसडीएम मोनिका आदि मौजूद रहे।