फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Police ready to pass MP's convoy, ambulance also had to change the way

सांसद जी के काफिले के गुजारने के लिए पुलिस मुस्तैद, एंबुलेंस को भी बदलना पड़ा रास्ता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Police ready to pass MP's convoy, ambulance also had to change the way
बागेश्वर के गोमती पुल में रोके गए वाहन, दाहिने ओर से निकलती 108 एंबुलेंस। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। यूं तो अतिक्रमण से घिरी जिला मुख्यालय की सड़कों पर जाम लगना कोई नई बात नहीं है, लेकिन सप्ताह के पहले दिन लोकसभा सदस्य अजय टम्टा के काफिले को गुजारने के लिए पुलिस इतनी मुस्तैद रही कि एंबुलेंस को भी रास्ता बदलना पड़ा। सांसद के काफिले के लिए गोमती पुल से एसबीआई तिराहे तक करीब 15 मिनट तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही जिला मुख्यालय में भीड़ थी। वाहनों का भी दबाव सड़क पर था। दोपहर करीब सवा 12 बजे पुलिस की टीम गोमती पुल और एसबीआई तिराहे पर सक्रिय हो गई। पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। गोमती पुल के पास आवागमन रोक दिया गया। सांसद के काफिले को एसबीआई तिराहे से गोमती पर बने बायीं ओर के पुल से गुजरना था, पुलिस ने दोनों पुलों पर आवाजाही रोक दी। दाहिने ओर बने पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोनों पुल एक साथ बने हैं। एसबीआई तिराहे पर भी दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोकी गई थी।
विज्ञापन

इसी दौरान तहसील रोड से जिला अस्पताल मरीजों को ले जा रही दो 108 एंबुलेंस तहसील रोड से पुल पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने अधिकारियों से रायशुमारी कर इन एंबुलेंसों को विपरीत दिशा में बाएं के बजाय दाएं पुल से जिला अस्पताल की ओर भेजा। करीब 15 मिनट बाद सांसद का काफिला पुल से गुजरा, उसके बाद आवाजाही शुरू हुई। वीआईपी मूवमेंट के दौरान ही पुलिस की अधिक सक्रियता के खूब चर्चे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed