{"_id":"590736014f1c1bcf3a4422b8","slug":"police-provided-information-to-the-security-of-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बच्चों को दी सुरक्षा की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बच्चों को दी सुरक्षा की दी जानकारी
bageshwar
Updated Mon, 01 May 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
बच्चों को जागरुक करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पुलिस ने शिक्षा के साथ बढ़ते सुरक्षा के कदम कार्यक्रम के तहत एंजिल्स एकेडमी स्कूल में पाठशाला लगाई। उन्होंने बच्चों से नशावृत्ति से दूर रहने और बालिकाओं को मनचलों से सावधान रहने को कहा।
विज्ञापन
एसआई तनुजा शर्मा ने छात्राओं से कहा कि जब कभी भी उनके साथ कहीं पर किसी प्रकार की छेड़छाड़ की घटना हो, वह इसकी सूचना तत्काल अपने माता-पिता को दें। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की तेजी से जांच करके आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। छात्राएं किसी भी अपरिचित व्यक्ति के साथ आना जाना न करें और न ही ऐसे लोगों द्वारा दी गई चीज को ही खाएं। एसआई ललित मोहन नेगी ने छात्रों से किसी प्रकार का नशापान नहीं करने को कहा। नशे की लत से जहां पढ़ाई प्रभावित होती है। वहीं बुद्धि का भी विकास नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
शरीर पर भी बुरा असर पड़ता है। पुलिस ने बच्चों से गलत संगत से बचने और नशीली चीजों का किसी भी दशा में इस्तेमाल न करने को कहा। प्रधानाचार्य वीसी पंत ने बच्चों से नशा करना तो दूूर नशापान करने वालों से भी दूर रहने को कहा। प्रबंधक भरत गढ़िया ने पुलिस के सहयोग के प्रति आभार जताया। वहां गजेंद्र बिष्ट, हेम चंद्र पेटशाली, उषा बिष्ट, विमला जोशी, कविता गढ़िया और तारा कोरंगा आदि थे।
विज्ञापन