फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pointed out the importance of literacy education rally drivers

शिक्षा प्रेरकों ने रैली निकालकर बताया साक्षरता का महत्व

Fri, 09 Sep 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Fri, 09 Sep 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Pointed out the importance of literacy education rally drivers
रैली निकालते प्रेरक - फोटो : अमर उजाला

विश्व साक्षरता दिवस पर कपकोट में प्रेरक संगठन ने शुक्रवार को रैली निकाली। रैली के माध्यम से साक्षरता के महत्व और सरकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। शिक्षा प्रेरक संगठन की रैली भराड़ी बाजार होते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक पहुंची।

विज्ञापन


इस मौके पर साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों को साक्षरता मिशन के बारे में जानकारी दी गई। जनपद में चल रहे मिशन और इसकी सफलता के बारे में भी लोगों को अवगत कराया गया। बीआरसी कॉर्डिनेटर चंद्र सिंह कपकोटी ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन


प्रेरक संगठन की कपकोट इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गढ़िया के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मीरा कोरंगा, सरस्वती देवी, ललित कुमार, दीपा कुमल्टा, बलवंत सिंह, बहादुर सिंह, उमेश चंद्र सिंह, गंगा कार्की, शशि साही आदि प्रेरक मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed