फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pharmacists protest

फार्मेसिस्टों ने किया प्रदर्शन

Wed, 03 Aug 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Wed, 03 Aug 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Pharmacists protest
फार्मासिस्टों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

  संबद्धीकरण आदेश को समान रूप से लागू करने की मांग को लेकर डिप्लोमा  फार्मेसिस्टों ने सीएमओ कार्यालय में एक दिनी धरना प्रदर्शन किया। फार्मेसिस्टों की सीएमओ से हुई वार्ता का नतीजा कुछ भी नहीं निकलने के कारण उन्होंने अब 16 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का एलान कर दिया है।

विज्ञापन


बुधवार को फार्मेसिस्ट नारेबाजी करते हुए एसोसिएशन की जिला इकाई के बैनर तले सीएमओ कार्यालय में जमा हुए। वक्ताओं ने कहा कि शासन के संबद्धीकरण आदेश को समान रूप से लागू करने की मांग लंबे समय से चली आ रही है।
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले में सीएमओ डॉ. संजय साह से लंबी वार्ता की लेकिन नतीता सिफर रहा। इसके बाद हुई सभा में तय किया कि इस मांग को मनवाने के लिए अब 19 से 22 अगस्त तक सुबह आठ बजे से 10 बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार, 23 से 28 अगस्त तक आठ से 12 बजे तक चार घंटे तक कार्य  बहिष्कार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आम जनहित को देखते हुए आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो 29 अगस्त से पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा। सभा की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पीएस शाही और संचालन सचिव केवलानंद धौनी ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed