फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People will get benefit.

Bageshwar News: 3.79 करोड़ से होंगे पिंडारी ग्लेशियर समेत पांच सड़कों में सुरक्षा कार्य

Tue, 21 Nov 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 21 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
People will get benefit.
बागेश्वर। शासन ने कपकोट विधानसभा क्षेत्र की पांच सड़कों पर सुरक्षा कार्य के लिए सड़क सुरक्षा मद से 3,79, 37000 रुपये दिए हैं। इन सड़कों में हिमालयी क्षेत्र को जोड़ने वाली पिंडारी ग्लेशियर सड़क भी शामिल है। इन सड़कों को बरसात में नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन

बीते 14 नवंबर को शासन के अनुसचिव सुभाष कुमार के हस्ताक्षरों से जारी स्वीकृति पत्र में बताया गया कि कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर मार्ग के लिए एक करोड़ इक्कीस लाख छत्तीस हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग की सुरक्षा के लिए 23, 99000 लाख रुपये स्वीकृत होने की जानकारी दी गई है। भयूं-गडेरा सड़क के सुरक्षा कार्य के लिए 48.75000 रुपये, खड़लेख-भनार-नाचनी सड़क के सुरक्षा कार्य के लिए 58.91000 लाख, भानी-रीठाबगड़-हरसिंग्याबगड़ मोटर मार्ग के लिए 1, 26,36000 रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

अनुसचिव ने लोनिवि के प्रमुख अभियंता को भेजे स्वीकृति पत्र में नियमानुसार सड़कों के सुरक्षा कार्य करने के निर्देश दिए हैं। अवमुक्त रकम को किसी अन्य मद में खर्च न करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिस मद में रकम स्वीकृत की गई है, उसी मद में खर्च होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएम ने लिया संज्ञान : गढ़िया

बागेश्वर। कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षतिग्रस्त सड़कों के सुरक्षा कार्य का संज्ञान लिया और बजट उपलब्ध कराया। इसके लिए कपकोट क्षेत्र की जनता सरकार की आभारी है। विधायक ने कहा कि सड़क सुरक्षा के काम में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बजट का शतप्रतिशत सदुपयोग कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed