फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People should aware about their health.

Bageshwar News: गर्मी का असर, बढ़ता तापमान कर रहा बीमार

Fri, 14 Jun 2024 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 14 Jun 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
People should aware about their health.
बागेश्वर। जिले में लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लोग गर्मी से बचने के लिए नदियों का सहारा ले रहे हैं। गर्मी के कारण बीमारियों में भी इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में जांच कराने वालों का आंकड़ा रोजाना बढ़ रहा है। पिछले चार दिनों में 1891 लोग ओपीडी में जांच करा चुके हैं।
विज्ञापन

बीते रविवार को जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा था जो बृहस्पतिवार को दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 38 पर पहुंच गया। गर्मी से बचने के लिए नगर के युवा और बच्चे सरयू नदी में तैराकी और जलक्रीड़ा कर रहे हैं। पूरे दिन सरयू नदी में तैराकी करने वालों को देखा जा सकता है। गर्मी के दौरान शीतल पेय, आइसक्रीम की खपत भी बढ़ गई है, हालांकि ठंडे पदार्थों का सेवन लोगों की सेहत पर भी भारी पड़ रहा है
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. चंद्र मोहन सिंह भैसोड़ा ने बताया कि जिला अस्पताल की ओपीडी इन दिनों बढ़ गई है। रोजाना 120 से 130 मरीज गर्मी से प्रभावित बीमारी डायरिया, गले में इंफेक्शन, पेट संबंधी दिक्कत और बुखार के आ रहे हैं। लोगों को तेज धूप से बचाव करने, साफ पानी पीने, ठंडे पदार्थों के अधिक सेवन से बचने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोजाना 400 से अधिक मरीज पहुंच रहे जांच कराने
बागेश्वर। जिला अस्पताल की ओपीडी में अमूमन 300 से 350 के बीच मरीज जांच कराने आते हैं लेकिन जून में हालात बदले हुए हैं। पिछले चार दिनों में रोजाना 400 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचे हैं। सोमवार को 542, मंगलवार को 423, बुधवार को 460 और बृहस्पतिवार को 466 लोगों ने जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed