फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People raised their demand.

Bageshwar News: कपकोट को नगरपालिका का दर्जा देने की उठने लगी मांग

Tue, 21 Nov 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 21 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
People raised their demand.
बागेश्वर। कपकोट नगर पंचायत को नगरपालिका का दर्जा दिए जाने की मांग मुखर होने लगी है। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने विधायक सुरेश गढि़या के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस आशय का पत्र भी भेजा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कपकोट का गठन नौ जुलाई 2012 को हुआ था। नगर पंचायत क्षेत्र में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या 5365 है। नगर पंचायत बनने के बाद ग्रामीण अंचलों के लोगों की बसासत भी नगर क्षेत्र में होने लगी।
विज्ञापन

वर्तमान में नगर पंचायत क्षेत्र की अनुमानित आबादी 12,500 से अधिक हो गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि नगर क्षेत्र में तहसील मुख्यालय, पुलिस थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डिग्री कॉलेज, बैंक, सभी सरकारी कार्यालय बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से नगर क्षेत्र में सफाई, स्ट्रीट लाइट आदि का समुचित प्रबंध किया गया है। हर साल व्यावसायिक वार्षिक ट्रेड और सफाई शुल्क के रूप में करीब चार लाख रुपये की आय होती है।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका के मानकों के अनुसार वर्तमान में नगर की आबादी पहुंच गई है। वर्तमान में नगर पंचायत में सात वार्ड हैं। कपकोट गांव, असाें, भयूं, तिमिलाबगड़ और रीठाबगड़ को मिलाकर कपकोट को वृहद नगरपालिका बनाया जा सकता है।


भवन और संपत्ति कर लागू करने की तैयारी
बागेश्वर। एक ओर नगर पंचायत को नगरपालिका का दर्जा देने की मांग है, वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत में भवन और संपत्ति कर लगाने की तैयारी भी चल रही है। शासन से नोटिस मिलने के बाद नगर पंचायत की ओर से सर्वेक्षण कराया जा रहा है। हालांकि नगरवासी भवन और संपत्ति कर लगाने का विरोध भी कर रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष बिष्ट का कहना है कि दस साल की छूट की सीमा पूरी हो गई है। शासन से सख्त निर्देश मिले हैं। जिनका अनुपालन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed