{"_id":"691e051c3b8b6d03e6003ec6","slug":"people-raised-questions-on-the-quality-of-road-construction-bageshwar-news-c-232-1-ha11012-136658-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर लोगों ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर लोगों ने उठाए सवाल
विज्ञापन
जागेश्वर (अल्मोड़ा)। चौसला–चिल सड़क पर हो रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर अब सवाल उठाने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर कई स्थानों पर कल्वर्ट और नालियां चोक हैं। कई स्थानों पर पिरामिडों का निर्माण कार्य भी अधूरा छोड़ दिया गया है। आवाजाही के दौरान हादसों को खतरा बना हुआ है।
लोक निर्माण विभाग की ओर से चौसला–चिल सड़क पर 3.5 करोड़ से डामरीकरण सहित अन्य निर्माण कार्य होने हैं लेकिन सड़क किनारे लगे मलबे के ढेर से हादसे होने का अंदेशा बना हुआ है।
यह सड़क पोखरी, चौसला, कुजेली, पितोली,चिल, भटवाड़, बनटोला, सीमाड़ आदि गावों को जोड़ती है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की सुरक्षा दीवारें भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हैं। इसे अब तक ठीक नहीं किया गया है। शिकायतों के बाद भी विभाग इस संबंध में गंभीरता नहीं दिखा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्यों की जांच नहीं हुई तो लोग आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
पोखरी गांव के प्रधान संतोष कुमार, मोहन राम, जगदीश, पूरन सिंह, धर्म सिंह, नैन राम और हरीश सहित आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पर दुर्घटना होने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।