फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People raise their hands to help the fire victim

अग्निपीड़िता की मदद के लिए कई लोगों ने बढ़ाए हाथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
People raise their hands to help the fire victim
कपकोट(बागेश्वर)। रिखाड़ी की अग्नि पीड़िता की सहायता के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, ब्लॉक प्रमुख समेत कई लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया है।
विज्ञापन

कपकोट ब्लॉक के ग्राम पंचायत रिखाडी निवासी दुर्गा देवी के मकान में 16 मई को आग लग गई थी। बर्तन, जेवर, नकदी समेत सारा सामान जलकर राख हो गया था। दुर्गा देवी की आर्थिक मदद और पुनर्वास की गुहार पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने पूरे परिवार के लिए कपड़े और बिस्तर की व्यवस्था की। जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने राशन और कपडों की व्यवस्था की। ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने गैस चूल्हा, गैस सिलिंडर और जलागम ने आजीविका के लिए तीस हजार रुपये समेत तिरपाल, सोलर लालटेन और अन्य घरेलू सामान उपलब्ध कराया।

उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने राशन किट, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश गड़िया ने पांच हजार रुपये, भाजपा नेता ओमप्रकाश ऐठानी ने चार हजार रुपए की मदद की। तमाम अन्य लोगों ने भी पीड़िता की मदद की है। जनप्रतिनिधियों ने अग्नि पीड़िता को जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू समेत तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed