फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People of Seri village did not agree, Lonivi sought help of police

नहीं माने सेरी गांव के लोग, लोनिवि ने मांगी पुलिस की मदद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
People of Seri village did not agree, Lonivi sought help of police
कांडा के सेरी में सड़क निर्माण का विरोध करते ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कमेड़ीदेवी-स्याकोट मार्ग के किलोमीटर एक से रंगथरा, मजगांव, चौनाला की तरफ दो किलोमीटर सड़क स्वीकृत है। जिसके निर्माण का
विज्ञापन

ग्रामसभा सेरी के ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। सेरी के लोगों ने पिछले सप्ताह सड़क का काम रुकवा दिया था। इस सिलसिले में लोनिवि अधिकारियों की सेरी के ग्रामीणों के साथ वार्ता हुई। हालांकि वार्ता में कोई समाधान नहीं निकला।
सेरी के ग्रामीण मार्ग निर्माण के खिलाफ डटे हैं। शुक्रवार को लोनिवि के एई पीएस फर्त्याल ने पुलिस और राजस्व टीम की मौजूदगी में सेरी के ग्रामीणों के साथ वार्ता की। विभागीय अधिकारियों का कहना था कि जिलाधिकारी ने भी सड़क निर्माण के आदेश दिए हैं। सेरी के ग्रामीणों ने अधिकारियों की एक नहीं सुनी। कांडा के थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद, काननूगो दयाल चंद्र मिश्रा ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद विभागीय अधिकारी वापस चले गए।
विज्ञापन

लोनिवि के ईई संजय कुमार जोशी ने बताया कि ग्रामीणों के साथ की गई वार्ता विफल रही। एसपी को पत्र लिखकर पुलिस की मदद मांगी गई है। पुलिस सहायता मिलने के बाद सड़क का कार्य शुरू होगा। इस दौरान सेरी के सरपंच आनंद सिंह धामी, जोगा सिंह मेहता, ग्राम प्रधान मजगांव हीरा सिंह रावत, नीरज मेहता, महिपाल सिंह रावत, रतन सिंह रावत, नारायण सिंह मेहता, भीम सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed