फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People not serious about following social distance

छूट मिली तो तोड़ा सोशल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
People not serious about following social distance
बागेश्वर। लॉकडाउन में छूट की अवधि में घरों से बाहर निकले लोगों ने खरीददारी की, लेकिन अधिकांश लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रख रहे हैं। लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करने के प्रति गंभीर नहीं हैं। बाजारों में झुंड बनाकर निकल रहे हैं। गनीमत है कि अभी तक बागेश्वर जिले में कोराना संक्रमण का कोई भी मामला सामने नहीं आया है लेकिन देश में कोरोना की भयावह तस्वीर देखकर भी लोग उतने सजग नहीं हैं, जितना होना चाहिए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भी सुबह से ही लोगों का घरों से बाहर निकलना शुरु हो गया था। अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लोग घरों से बाहर निकले लेकिन अफसोस की बात है कि पुलिस, प्रशासन, मीडिया के लगातार चल रहे अभियानों के बाद भी लोग सामाजिक दूरी बनाए रखने के प्रति सजग नहीं हैं। तहसील रोड हो, गोमती पुल क्षेत्र, स्टेशन रोड या एसबीआई तिराहा हर जगह लोग झुंड में नजर आए। दुकानों में एक साथ खरीददारी करते दिखे। एसबीआई में झुंड में खड़े लोगों को पुलिस कर्मियों ने सामाजिक डिस्टेंस में खड़ा कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed