{"_id":"68a7672b72381c254c02a2c4","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-232-1-shld1002-132569-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: राउमावि झालडुंगरा के समायोजन के खिलाफ अभिभावकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: राउमावि झालडुंगरा के समायोजन के खिलाफ अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Fri, 22 Aug 2025 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राम सिंह धौनी राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल झालडुंगरा को क्लस्टर स्कूल देवीथल में समायोजित करने के खिलाफ अभिभावकों ने स्कूल में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानाध्यापक के माध्यम से सीईओ को ज्ञापन भेजा।
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्कूल अति दुर्गम क्षेत्र का एकमात्र शिक्षण संस्थान है। इसके अतिरिक्त आसपास में कोई ऐसा स्कूल नहीं है जिसमें बच्चे पढ़ सकें। यह क्षेत्र अनुसूचित जाति बहुल है। यहां अधिकांश क्षेत्रीय जनता गरीब है।
इस स्कूल में पपोली, धुर्का, कुरी, बयाली, सेरी सहित आसपास के बहुत से गांवों के बच्चे पढ़ने आते हैं। उन्हें चार से पांच किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। इस स्कूल के जीआईसी देवीथल में समायोजित होने से बच्चों को पढ़ाई करने 15 किमी दूर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने स्कूल का समायोजन होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। वहां पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य चंदन सिंह बगड़वाल, प्रधान विमला आर्या, पूर्व प्रधान गोविंद सिंह बगड़वाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य झालडुंगरा कलावती बगड़वाल, बिशन सिंह मनराल, दीपक आर्या, धन सिंह गैड़ा समेत कई लोग मौजूद रहे।