फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face the problems.

Bageshwar News: पारा पहुंचा 34 डिग्री, जल स्रोत सूखने से पानी की किल्लत

Wed, 19 Jun 2024 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 19 Jun 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। जिले में तापमान 34 डिग्री पहुंच गया है और भीषण गर्मी में जल स्रोत सूख गए हैं। जल संस्थान के मुताबिक बीते एक महीने में 340 से अधिक जल स्रोत सूख गए हैं और इनसे संचालित योजनाएं दम तोड़ गई हैं। ऐसे में पानी की किल्लत हो गई है। हवालबाग, लमगड़ा, धौलादेवी, सल्ट, भिकियासैंण, चौखुटिया के 250 से अधिक गांवों में जलापूर्ति ठप रहने से 65 हजार से अधिक की आबादी परेशान है। टैंकर से भी प्रभावितों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना जल संस्थान के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन


जिले के दुर्गानगर, तोली, मेरगांव, डुंगरी, भांगादयोली, बसर, लमगड़ा, पथरिया, गिरचौन, हवालबाग, गुरना, डीनापानी, उड़लगांव, सिमकनी, लोधिया, धूरातोक, धनेली सहित अन्य गांवों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। योजनाएं जवाब दे गई हैं और नल सूख चुके हैं। ऐसे में यहां के लोग पानी की बूंद के लिए तरस गए हैं। जलापूर्ति ठप रहने से लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगानी पड़ रही है। सूचना के बाद जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर भेजे। सड़क से लगे गांवों में लोगों को टैंकर से पानी उपलब्ध हुआ लेकिन दूरस्थ गांवों के लोगों को पीने का पानी भी नसीब नहीं हुआ। तेज धूप में प्रभावितों ने किसी तरह नौले-धारों और गधेरों से पानी की व्यवस्था की तब जाकर उनकी प्यास बुझी। जल संस्थान के एई वीएस मेहता ने बताया कि प्रभावित इलाकों में टैंकर और पिकअप भेजकर पानी बांटा गया। संस्थान लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता से काम कर रहा है।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed