{"_id":"67e43acb2109f053eb011e87","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-232-1-alm1005-125983-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: भूमि खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: भूमि खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी
Wed, 26 Mar 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। लक्ष्मी एसोसिएट्स एंड डेवलपर के संचालक पर आरोप है कि उन्होंने जमीन के नाम पर लाखों रुपये लिए लेकिन बाद में न तो समझौते के अनुसार जमीन की रजिस्ट्री पूरी की और न ही रकम लौटाई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
इंदिरा नगर कॉलोनी, लोहारिया साल तल्ला, कठघरिया, हल्द्वानी निवासी भूपेंद्र सिंह पंचपाल ने रानीखेत थाने में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक तहसील रानीखेत के ग्राम सोखोला में भूपेंद्र सिंह पंचपाल का लक्ष्मी एसोसिएट्स एंड डेवलपर के संचालक मनोज कुमार धपोला के साथ 30 नाली भूमि खरीदने पर समझौता हुआ था। 18 मई 2024 को पंचपाल की भाभी अर्चना पंचपाल के नाम 10 नाली भूमि की रजिस्ट्री कराई गई जिसके बदले 60 लाख रुपये दिए गए। समझौते के तहत तीन महीने के अंदर 10 नाली जमीन और मिलनी थी। 10 महीने बीतने के बाद भी बाकी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हुई जबकि इसके लिए अग्रिम 20 लाख रुपये दे दिए गए थे और संचालक ने इसमें से छह लाख रुपये लौटा दिए।
पीड़ित पक्ष को खतौनी में नाम दर्ज कराते समय पता चला कि जमीन के पूर्व मालिकों से भी धोखाधड़ी हुई है और इस पर तहसील में आपत्ति दर्ज है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि रकम वापसी की मांग पर आरोपी ने राजनीतिक दबाव बनाया और एक प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से चेक दिए जो बाउंस हो गए। उन्होंने पुलिस से ठोस कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। साथ ही प्रशासन से भी मांग की है कि आरोपी के जमीन खरीद-फरोख्त पर रोक लगाई जाए तथा उनकी भाभी के नाम दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी कराई जाए और शेष धनराशि वापस दिलाई जाए।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक धनखड़ ने बताया कि शिकायतकर्ता से तहरीर प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।