फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face the problems.

Bageshwar News: खस्ताहाल स्वास्थ्य सेवाएं बन रही परेशानी का सबब

Sat, 20 Jul 2024 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 20 Jul 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
धौलछीना(अल्मोड़ा)। जिले के दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं खस्ता हालत में पहुंच गई हैं। हालत इतनी खराब है कि दूरदराज के क्षेत्रों में खोले गए अस्पतालों में प्राथमिक चिकित्सा भी बड़ी मुश्किल से होती है। ऐसे में यह अस्पताल महज रेफर सेंटरों में तब्दील होकर रह गए हैं। लेकिन स्वास्थ्य महकमा इन अस्पतालों की हालत सुधारने के लिए कोई कार्रवाई करना मुनासिब नहीं समझ रहा है।
विज्ञापन


जिले के भैंसियाछाना विकास खंड की बात करें तो यह क्षेत्र अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले का सीमावर्ती क्षेत्र है। सीमांत क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके इसके लिए सेराघाट में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला गया है। लेकिन यहां सुविधाएं नाम मात्र की है। इस अस्पताल में अगर कोई प्रसव पीड़िता भर्ती हो जाए तो संसाधनों के अभाव में उसे यहां से रेफर करना चिकित्सकों की मजबूरी बन जाती है। अस्पताल में एक्सरे समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध ही नहीं हैं। कभी कोई सड़क हादसा हो जाए तो उसके प्रभावितों को बमुश्किल प्राथमिक उपचार देकर यहां से रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

अस्पताल को जाने वाली सड़क भी लंबे समय से खस्ता हालत में है लेकिन उसका आज तक निर्माण नहीं हो पाया है। हालत यह है कि अस्पताल मार्ग पर वाहन चढ़ाना लोगों के लिए टेड़ी खीर साबित हो रहा है। ऐसी स्थिति में ग्रामीण क्षेत्रों के यह अस्पताल अपने उद्देश्य को पूरा करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहे हैं। लेकिन महकमा अस्पताल की सुध लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्याल्दे में दस दिन से लावारिस खड़ी है 108 एंबुलेंस

मौलेखाल (अल्मोड़ा )। जिले के स्याल्दे विकास खंड में भी स्वास्थ्य सेवाओं का हाल काफी बुरा हाल है। रोगियों को उपचार के लिए अस्पताल तक पहुंचाया जा सके। इसके लिए यहां एक 108 एंबुलेंस तैनात तो की गई है। लेकिन वह पिछले दस दिनों से खराब होकर सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी है। मजबूरी में तीमारदार रोगियों को महंगी टैक्सी हायर कर जैसे तैसे अस्पताल पहुंचा रहे हैं।


कोट-ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए गए कि रोगियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। -डाॅ.आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed