{"_id":"68a7681a7de23f491f0d4754","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-117961-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर को मिलेंगे 15 नए चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर को मिलेंगे 15 नए चिकित्सक
Fri, 22 Aug 2025 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में लंबे समय से हो रही चिकित्सकों की कमी अब जल्द दूर होने वाली है।
शासन से जिले में 15 नए चिकित्सकों को तैनात किया जाएगा। इससे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हो रही चिकित्सकों की कमी भी दूर होगी और जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पीएचसी और सीएचसी में भी राहत मिलने की उम्मीद है।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी से दो ईएमओ का स्थानांतरण होने के बाद जिले में चिकित्सकों की कमी है। चिकित्सकों की कमी से ग्रामीण क्षेत्रों के पीएचसी में तैनात चिकित्सकों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सेवा देनी पड़ रही है।
इसके चलते ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई बार इमरजेंसी में चिकित्सकों की कमी के चलते विशेषज्ञ चिकित्सकों को ओपीडी के अलावा इमरजेंसी में सेवाएं देनी पड़ रहीं हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला ने बीते दिनों चिकित्सकों की कमी के विषय में लगातार खबरें प्रकाशित कीं। चिकित्सकों कमी से लोगों को हो रही परेशानी को प्रमुखता से दिखाया।