{"_id":"6856f9e3794e4eacbe007c29","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116572-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कपकोट में झमाझम बारिश पिंडारी ग्लेशियर सड़क बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कपकोट में झमाझम बारिश पिंडारी ग्लेशियर सड़क बंद
Sat, 21 Jun 2025 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र में शाम होते ही मौसम रोजाना बदल रहा है। शनिवार की शाम हुई झमाझम बारिश के दौरान कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर सड़क पर भूस्खलन होने से यातायात बाधित हो गया है। क्षेत्र के 15 से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है।
बारिश के दौरान कपकोट-पिंडारी सड़क के किमी आठ से नौ के बीच में भारी भूस्खलन हुआ। सड़क पर काफी मात्रा में मलबा बिखर गया।
गनीमत रही कि इस दौरान सड़क पर कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। सड़क बंद होने के बाद लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सड़क बंद होने की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग ने जेसीबी मशीन रवाना कर दी है। जल्द सड़क खोल दी जाएगी। संवाद