{"_id":"685306319e645821a70d77f9","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116487-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: महिला को इलाज के लिए करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: महिला को इलाज के लिए करना पड़ा इंतजार
Thu, 19 Jun 2025 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में महिला मरीज को समय पर उपचार नहीं मिल सका। मरीज के साथ आए तीमारदार ने व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की है।
बुधवार को कल्पना परिहार (45) निवासी उडलगांव पानी भरते समय गिरकर चोटिल हो गई। भतीजे मेजर अशोक परिहार उनको जिला अस्पताल लाए। अस्पताल की इमरजेंसी में करीब एक घंटे तक इंतजार करने के बावजूद चिकित्सक की सेवाएं नहीं मिल सकीं। मेजर परिहार का कहना है कि अस्पताल में आने के बाद भी अगर समय पर मरीज को इलाज नहीं मिलता है तो यह सोचनीय बात है। सर्जन डॉ. विदित पांडेय ने बताया कि महिला के सिर पर चोट थी जिसका इलाज कर दिया गया था। दवा लिखनी शेष थी, इसी दौरान उन्हें ओपीडी में जाना पड़ गया था। इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हुई है। संवाद