{"_id":"6838a6891ea7dbdfdb04498e","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-115989-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बारिश से तीन सड़कों पर यातायात हुआ बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बारिश से तीन सड़कों पर यातायात हुआ बाधित
Thu, 29 May 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 29 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में मानसून से पहले ही बारिश का दौर चल रहा है। नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक हो रही बारिश से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। सड़कें बंद होने से यात्रियों की दिक्कत बढ़ रही है।
बृहस्पतिवार सुबह जिला मुख्यालय समेत सभी तहसील क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हुई।
इस दौरान बागेश्वर ब्लॉक में 13 मिमी, कपकोट में 19.50 और गरुड़ ब्लॉक में दो मिमी बारिश दर्ज की गई। कपकोट क्षेत्र में बारिश का कहर सड़कों पर भी टूटा। भूस्खलन होने से भयूं-गुलेर, खड़लेख-भनार और सौंग-मुनार सड़क पर यातायात बाधित हो गया। सड़कों के बंद होने से तहसील मुख्यालय आने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इन क्षेत्रों की पांच हजार से अधिक की आबादी परेशान रही। सरयू नदी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि तीनों सड़कों पर यातायात सुचारू करा दिया है।