{"_id":"6838a64e1d0dce35fe02d2f9","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-115981-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: निर्माण तुड़वाया, पांच ठेकेदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: निर्माण तुड़वाया, पांच ठेकेदारों को नोटिस
Thu, 29 May 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 29 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र में प्रशासक काल में हुए कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। अब पालिका प्रशासन नगर में चल रहे विकास कार्यों को बेहतर गुणवत्ता के साथ कराने के लिए सक्रिय नजर आ रहा है। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल के निर्देश पर मंडलसेरा में चल रहे नाली और रास्ते के निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कमी पाई जाने पर उसे तुड़वाया गया।
नगरपालिका में करीब एक साल तक प्रशासक कार्यकाल रहा था। उस दौरान कई स्थानों पर नाली, रास्ते और अन्य निर्माण कार्य कराए गए थे। उस दौरान की कुछ निविदाओं में इन दिनों कार्य चल रहा है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि मंडलसेरा के दक्षिणी वार्ड में प्रशासक कार्यकाल में हुई निविदा के तहत इन दिनों नाली और रास्ते का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
क्षेत्रवासियों ने गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। जांच के बाद निर्माण कार्य को तुड़वाने के निर्देश दिए। प्रशासक कार्यकाल में हुए पांच कार्यों की गुणवत्ता सही नहीं पाए जाने के बाद संबंधित ठेकेदारों को नोटिस दिए हैं। तकनीकी स्टाफ को भी चेतावनी देकर कार्यों को दोबारा करवाने के लिए निर्देशित किया है। संवाद