{"_id":"6838a5a2327989f3d207ee7f","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-115977-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कत्यूर घाटी की बिजली नौ घंटे गुल 30 हजार की आबादी ने झेली परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कत्यूर घाटी की बिजली नौ घंटे गुल 30 हजार की आबादी ने झेली परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। कत्यूरघाटी के नगर से लेकर सभी गांवों की बिजली आपूर्ति नौ घंटे तक बाधित रही। बिजली गुल रहने से 30 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। पावर हाउस में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली सप्लाई प्रभावित हुई थी।
बुधवार देर रात नगर पंचायत के सात वार्ड समेत विकासखंड के 80 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। बृहस्पतिवार सुबह भारी बारिश हो रही थी।
इस दौरान बिजली नहीं होने से लोगों के कामकाज पर असर पड़ा। क्षेत्रवासियों ने विभाग को फोन के माध्यम से सूचना दी। करीब साढ़े नौ बजे बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। ग्रामीण महेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, रमेश सिंह, देवेंद्र सिंह, किशन सिंह आदि ने बताया कि बिजली नहीं होने से जंगल से सटे गांवों में काफी परेशानी होती है। गांवों में लोग सुबह उजाला होने से पूर्व उठकर रोजमर्रा के क्रियाकलाप शुरू कर देते हैं।
जेई राजेंद्र सिंह बोरा ने बताया कि सुबह से ही कर्मचारी पावर हाउस में आई खराबी को ठीक करने में जुट गए थे। जल्द ही पूरे क्षेत्र की बिजली बहाल करा दी गई थी। संवाद