{"_id":"68374f076d7511f4260c074f","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-115953-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मंडलसेरा में पेयजल किल्लत, हैंडपंप में देर रात तक लग रही लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मंडलसेरा में पेयजल किल्लत, हैंडपंप में देर रात तक लग रही लाइन
Wed, 28 May 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 28 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के पीपलचौक में देर रात तक लाइन लगाकर पानी भरते लोग। स्रोत- जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। गर्मी बढ़ने के साथ मंडलसेरा वार्ड में पेयजल संकट है। पीपलचौक क्षेत्र में हैंडपंप से पानी भरने के लिए रात तक लोगों की लाइन लग रही है। क्षेत्रवासियों ने विभाग से जल्द जल संकट का समाधान करवाने की मांग की है।
मंडलसेरा वार्ड में हर साल गर्मी आने पर पेयजल किल्लत शुरू हो जाती है। क्षेत्र के लिए बन रही पंपिंग योजना का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। पीपलचौक, पुराने सीएमओ कार्यालय के आसपास के क्षेत्र में नल से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। एकमात्र हैंडपंप के सहारे 500 से अधिक की आबादी निर्भर है। दिन के समय भारी भीड़ होने के कारण रात तक पंप पर लोगों की लाइन लगी रहती है। पुष्कर सिंह, सोन, नरेंद्र सिंह, कमला देवी, हंसी देवी, पार्वती आदि ने बताया कि साल गुजरते जा रहे हैं लेकिन पानी की परेशानी बनी है। पंपिंग योजना का आश्वासन भी पिछले चार साल से मिल रहा है लेकिन लाभ अब तक नहीं मिला।
जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि जल निगम की योजना का निर्माण होने के बाद ही क्षेत्र में पेयजल संकट दूर होगा। निगम को क्षेत्र में 50 से 80 एमएम व्यास के पाइप भी बिछाने होंगे। पुरानी लाइन से लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पाएगा। जल निगम के ईई विपिन कुमार रवि ने बताया कि पंपिंग योजना से क्षेत्रवासियों को लाभ दिलाने के लिए इन दिनों नए कनेक्शन दिए जा रहे हैं। जल्द ही क्षेत्र से जल संकट दूर हो जाएगा।