{"_id":"671940006de4da88590d6373","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-110646-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर में हड़ताल पर नहीं रहे रोडवेज कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर में हड़ताल पर नहीं रहे रोडवेज कर्मचारी
Wed, 23 Oct 2024 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। परिवहन निगम के कर्मचारियों की हड़ताल का जिले में कोई असर नहीं दिखा। डिपो से सेवाओं का संचालन सुचारु रहा। डिपो की पांच खराब बसों की अब तक मरम्मत नहीं हो सकी है। कलपुर्जे नहीं होने से मरम्मत का काम अधर में लटका है।
त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। दिवाली को लेकर प्रवासियों के घर लौटने की शुरूआत हो चुकी है लेकिन रोडवेज की खराब बसों की मरम्मत नहीं हो सकी है। डिपो की दो बसें 12 अक्तूबर, दो बसें 16 अक्तूबर और एक बस 21 अक्तूबर से खराब है। दो बसों की मरम्मत का कार्य अल्मोड़ा डिपो की कार्यशाला में चल रहा है। तीन बसों की मरम्मत रोडवेज डिपो में चल रही है। बुधवार से शुरू हुई परिवहन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल का जिले में कोई असर नहीं दिखा। लंबी दूरी की सभी सेवाओं का जिले से संचालन हुआ। बागेश्वर से धरमघर और मुनस्यारी के लिए बस नहीं चली।
इधर, रोडवेज डिपो के कार्यशाला प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि जिले का कोई कर्मचारी हड़ताल पर नहीं है। डिपो में खड़ी बसों के पार्ट्स मंगवाए गए हैं। कलपुर्जे मिलने के दो दिन के भीतर बसों की मरम्मत हो जाएगी।