फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face the problems.

Bageshwar News: नरगड़ा गांव में पांच दिन से बिजली गुल

Sat, 13 Jul 2024 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 13 Jul 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
कपकोट (बागेश्वर)। बारिश का असर तहसील क्षेत्र की मूलभूत सेवाओं पर पड़ रहा है। क्षेत्र के कई गांवों में बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। नगरड़ा गांव में पांच दिन से बिजली नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नरगड़ा गांव में 300 से अधिक परिवार निवास करते हैं। मंगलवार से गांव में बिजली गुल है। लोगों को मोबाइल चार्ज करवाने तक दूसरे गांव जाना पड़ रहा है। कार्यों पर असर पड़ रहा है। जंगल से सटा गांव होने के कारण रात के समय जानवरोंं की धमक गांव की तरफ बढ़ रही है। ग्राम प्रधान भागीरथी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता तारा सिंह ने बताया कि यूपीसीएल को कई बार जानकारी देने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। बिजली गुल होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इधर, यूपीसीएल के एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि गांव में बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना मिली है। मौसम खराब होने से लाइन के निरीक्षण में परेशानी हो रही थी। शनिवार को कर्मचारी लाइन की जांच के लिए भेजे हैं। जल्द ही गांव की बिजली बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed