{"_id":"6675cb2642301f81340c5e34","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-107433-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: गर्मी के बीच पानी ढोने की मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: गर्मी के बीच पानी ढोने की मजबूरी
Sat, 22 Jun 2024 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 22 Jun 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जून की भीषण गर्मी में मंडलसेरा के लोगों को तेज धूप में पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। नल से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने से लोग हैंडपंप से पीने का पानी जुटा रहे हैं। कई लोग सुबह-शाम की भीड़ से बचने के लिए तपती धूप में पानी लेकर आ रहे हैं।
मंडलसेरा के भुल्यूड़ा, पीपल चौक क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल संकट है। क्षेत्र में बानरी पेयजल योजना से पेयजल आपूर्ति की जाती है। गर्मी के कारण स्रोत का जलस्तर गिरने से इन क्षेत्रों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। लोगों को 100 से 400 मीटर दूर सड़क किनारे बने हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ रहा है। हैंडपंपों पर पूरा दिन पानी भरने के लिए लोग जमा रहते हैं। सुबह और शाम अधिक लोग होने से इंतजार करना पड़ता है। इससे बचने के लिए कई महिलाएं तेज धूप में ही पानी लाती हैं जिस कारण बीमार होने का खतरा भी बना रहता है। क्षेत्रवासी विभाग से पेयजल संकट से जल्द निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।
इधर, जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि बानरी योजना के स्रोत में अमूमन 300 एलपीएम पानी रहता है लेकिन इन दिनों यह कम होकर 60 एलपीएम पहुंच गया है। भुल्यूड़ा और पीपलचौक के कनेक्शन योजना के अंतिम छोर पर हैं, ऐसे में यहां तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता है। इन इलाकों में नियमित टैंकर भेजा जा रहा है। मंडलसेरा में बन रही पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही क्षेत्र में पेयजल संकट दूर हो सकेगा।