फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face the problems.

Bageshwar News: अपनों से फासला और बढ़ा देती है लचर संचार सुविधा

Thu, 22 May 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 22 May 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील की दूरस्थ लाहुरघाटी की संचार सेवा लड़खड़ा गई है। घाटी में बीएसएनएल के चार-चार टावर लगे हैं लेकिन सिग्नल एक में भी नहीं हैं। आलम यह है कि ग्रामीणों को अपने स्वजनों से बात करने 30 किमी दूर गरुड़ आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद भी संचार सेवा ठीक करने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। लोगों ने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लाहुर घाटी आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील है। बरसात के मौसम में यहां आए दिन दिक्कतें होती हैं। बरसात का सीजन शुरू होने वाला है। व्यवस्थाएं दुरुस्त होने की बजाय और भी बिगड़ती जा रही हैं। संचार व्यवस्था अभी से धड़ाम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाहुरघाटी विकास मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह परिहार ने बताया कि घाटी में नाम के चार -चार बीएसएनएल टावर लगे हैं लेकिन सिग्नल एक में भी नहीं हैं। आए दिन थोड़ी देर सिग्नल आते हैं फिर गायब हो जाते हैं। इससे लोग अपने परिजनों से बात नहीं कर पाते

हैं। उन्हें दिल्ली, मुंबई सहित अन्य शहरों में रहने वाले परिजनों से बात करने तीस किमी दूर गरुड़ आना पड़ता है। इससे उनके धन और समय की काफी बर्बादी होती है। उन्होंने व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed