{"_id":"682e172ea36541b67701aa83","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-ha11012-115738-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां समय से पूरी करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां समय से पूरी करें : डीएम
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला सभागार में मानसून की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम। स्रो
बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने मानसूनकाल की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को अभी से संसाधनों को दुरस्त रखने और अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां समय से पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने सिंचाई विभाग को बाढ़ नियंत्रण के लिए जल पुलिस चौकी की स्थापना करने के निर्देश दिए।
बुधवार को जिला सभागार में हुई बैठक में डीएम ने अधिकारियों को अपने फोन हमेशा ऑन रखने को कहा। उन्होंने थाना और तहसील स्तर पर उपलब्ध आपदा उपकरणों की जांच कर कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए कहा। उन्होंने आपदा संभावित दूरस्थ क्षेत्रों में मानसून से पहले ही खाद्यान्न, दवा, रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त भंडार रखने के निर्देश दिए। वर्षाकाल में सड़क, बिजली और पेयजल बाधित होने पर रिस्पांस टाइम कम से कम होना चाहिए।
उन्होंने सड़क निर्माण एजेंसियों और विभागों को मानसून के दौरान बंद होने वाले सड़कों की पहचान कर उन्हें तुरंत खोलने के लिए जेसीबी तैनात करने और जानकारी आपदा कंट्रोल रूम को देने के लिए कहा। उन्होंने वैकल्पिक सड़क मार्ग और पैदल मार्गों की भी पहचान करने के लिए कहा जिससे आपदा के दौरान यातायात सुचारु रखा जा सके। बैठक में डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया, एडीएम एनएस नबियाल, एसडीएम मोनिका, अनिल सिंह रावत, ललित मोहन तिवारी, प्रियंका रानी, सीएमओ डॉ. अनुपमा ह्यांकी, सीओ अजय शाह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
नदी किनारे रह रही आबादी को हटाया जाए
बागेश्वर। डीएम ने अधिकारियों को समय रहते हुए आबादी को नदी के किनारे से हटाने और नदियों के किनारे चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग से आपसी समन्वय स्थापित कर सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के निर्देश दिए। दूरसंचार अधिकारियों को मोबाइल टावरों में डीजल को पर्याप्त मात्रा में रखने और सड़क विभाग के अधिकारियों को भू-स्खलन वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। संवाद