{"_id":"66a94155783f48c22a0d4297","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-108386-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: आपातकालीन कक्ष की ईसीजी मशीन खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: आपातकालीन कक्ष की ईसीजी मशीन खराब
Wed, 31 Jul 2024 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 31 Jul 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में मरीजों की ईसीजी नहीं हो पा रही है। मशीन में आई खराबी से यह दिक्कत आई है।
बीते रविवार को आपातकालीन कक्ष की ईसीजी मशीन खराब हो गई थी। ईसीजी मशीन का काम मरीज के दिल की धड़कन और गतिविधियों को माॅनीटर करना होता है।आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचे मरीज की हालत जांचने के लिए ईसीजी जांच की जाती है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके टम्टा का कहना है कि आपातकालीन कक्ष की मशीन को जल्द ठीक कराया जाएगा। जरूरत पड़ी तो नई ईसीजी मशीन आपातकालीन कक्ष में लगाई जाएगी। कहा कि अस्पताल भवन के 9 ए कक्ष में भी मरीजों की ईसीजी की जा रही है। संवाद