{"_id":"6856f86bb77c02d06f017c1c","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-116549-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जिला अस्पताल से 139 दवाओं की डिमांड, मिलीं महज 48","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जिला अस्पताल से 139 दवाओं की डिमांड, मिलीं महज 48
Sat, 21 Jun 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में बीते एक महीने से आवश्यक दवाओं की कमी है। जिला अस्पताल से 139 दवाओं की मांग निदेशालय से की गई जिसके सापेक्ष 48 दवाएं ही मिल पाई हैं। दवाओं की कमी के चलते अस्पताल में आने वाले लोगों को बाहर से महंगे दामों पर दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 500 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं। चिकित्सक की सलाह में सभी मरीजों को जरूरी दवाएं दी जाती हैं।
इनमें से कई दवाएं जिला अस्पताल से निशुल्क उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है लेकिन जिला अस्पताल के दवा वितरण केंद्र में अधिकतर दवाओं की कमी के चलते लोगों को निशुल्क दवाएं नहीं मिल रही हैं।
जिला अस्पताल के दवा भंडार में बीते एक महीने से कई दवाओं की कमी चल रही है। इन दवाओं को मरीज और उनके तीमारदार बाहर के मेडिकल स्टोर में से महंगे दाम चुकाकर खरीद रहे हैं। कई बार धनराशि के अभाव में कई मरीज बगैर दवा के लौट रहे हैं।