{"_id":"6853042ca8d130ce5c03a534","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-116461-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बजट के इंतजार में निर्माण कार्य अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बजट के इंतजार में निर्माण कार्य अधूरा
Wed, 18 Jun 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के गरुड़ रोड पर निर्माणाधीन पार्किंग का निर्माण बजट के अभाव में बीते पांच साल से अधर में है। पार्किंग नहीं होने से लोग अपने वाहनों को सड़कों के किनारे पार्क कर रहे हैं। इससे नगर में जाम लग रहा है।
नगर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर पालिका के प्रस्ताव पर साल 2020 में गरुड़ रोड में कोतवाली के पास दो मंजिला पार्किंग का कार्य शुरू हुआ। शासन ने 60 वाहनों की क्षमता वाले दो मंजिला पार्किंग निर्माण के लिए 2.12 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी। पहली किस्त के रूप में 50 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई। इससे साल 2021 तक पार्किंग के भूतल का निर्माण कार्य पूरा हुआ। इसके बाद धन नहीं मिलने से कार्य रुक गया। पालिका ने बजट मिलने की उम्मीद में 47 लाख रुपये अपने बजट से खर्च कर डाले लेकिन अभी तक बजट का आवंटन नहीं हो पाया है।
बजट नहीं होने से बीते चार सालों से पार्किंग का निर्माण अधर में है। पार्किंग नहीं होने से नगर में आने वाले पर्यटक और आम लोगों को वाहन पार्क करने में समस्या आती है। लोग नगर से बाहर सड़कों के किनारे वाहनों को पार्क करते हैं। सड़क किनारे वाहन पार्क होने से जाम लगता है।