फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face the problems.

Bageshwar News: पहाड़ में फूला दम, अब मैदान में सांस लेंगी बसें

Thu, 03 Apr 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 03 Apr 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
बागेश्वर। रोजाना पहाड़ की सड़कों पर चलने वालीं सात बसें यहां अपनी उम्र पूरी कर चुकी हैं। पांच लाख किमी चलने के अलावा पांच साल से अधिक समय तक पहाड़ में चलीं इन बसों की सेवाएं अब मैदानी क्षेत्रों में ली जाएंगी। डिपो की इन बसों को शुक्रवार को टनकपुर और हल्द्वानी भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पिछले साल डिपो में 10 नई बसों के आने के बाद कुल 25 बसें हो गई थीं। इसमें एक पुरानी बस को नीलाम कर दिया गया। शेष 24 में से 12 बसों का संचालन दिल्ली व बरेली रूट पर किया जा रहा है। 12 बसें डिपो परिसर में खड़ी हैं। चालक-परिचालकों की कमी के चलते जिले में नए रूट खुलने की संभावना भी नहीं है। डिपो की अधिकतर बसें अपनी समय सीमा पूर्ण चुकी हैं। इससे उनके पहाड़ों में संचालन के दौरान समस्याएं आती हैं। कई बार पुरानी बसें अपने गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही खराब हो जाती थीं।
विज्ञापन

अब रोडवेज मुख्यालय ने इन बसों को मैदानी जिलों में दौड़ाने का निर्णय लिया है। शुक्रवार काे डिपो की सात बसें मैदानी जिलों के लिए रवाना होंगी, जिनमें से पांच बसें टनकपुर डिपो और दो हल्द्वानी डिपो भेजी जाएंगी। डिपो के कार्यशाला प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि बसों को ले जाने के लिए चालक पहुंच चुके हैं। आज सभी बसों को रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बसें चल चुकी हैं आठ लाख किमी
रोडवेज डिपो से मैदानी जिलों में भेजी जा रहीं सात बसें मानकों के अनुसार पांच लाख किलोमीटर की दूरी और सात साल की आयु पूर्ण कर चुकी हैं। इनमें से तीन बसें आठ लाख किलोमीटर चल चुकी हैं। डिपो कार्यशाला प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि मुख्यालय से मानकों में बदलाव किए गए हैं। अब बसों की फिटनेस स्थिति के आधार पर मानक तय किए जा रहे हैं। पहले पांच लाख किमी और सात साल की उम्र वाली बसों को पहाड़ में चलाने का मानक तय था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed