{"_id":"67e59016bb01ba066a095178","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-114366-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: स्वजल कर्मियों को नौ महीने से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: स्वजल कर्मियों को नौ महीने से नहीं मिला वेतन
Thu, 27 Mar 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले के स्वजल कर्मियों को नौ महीने से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने परियोजना प्रबंधक के माध्यम से स्वजल निदेशक को ज्ञापन भेजकर जल्द वेतन का भुगतान करने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को परियोजना प्रबंधक के माध्यम से निदेशक को भेजे ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें जून 2024 से निदेशालय स्तर से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। न्यायालय के आदेश और शासन स्तर पर लिए गए निर्णयों के बावजूद भी उन्हें समय पर वेतन नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी हो रही है। कर्मचारियों ने जल्द वेतन का भुगतान करने की मांग की है। इस मौके पर गिरिजा शंकर भट्ट, ध्यान चंद्र जोशी, चंदन सिंह मलड़ा, पूरन सिंह टंगड़िया, कौस्तुवानंद पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद