{"_id":"67e58fd76f0daa4bed0a312c","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-114362-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कहीं संकट तो कहीं रिसकर बर्बाद हो रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कहीं संकट तो कहीं रिसकर बर्बाद हो रहा पानी
Thu, 27 Mar 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर क्षेत्र में लोगों को पेयजल जुटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इधर निर्माणाधीन पेयजल योजना की पाइप लाइन में रिसाव से पानी बर्बाद हो रहा है।
मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड में सात फील्ड के पास पाइप क्षतिग्रस्त होने से रास्ते में जलभराव हो रहा है। मार्ग से लोग पैदल और दोपहिया वाहनों से आवाजाही करते हैं। जलभराव होने से दोपहिया वाहन रपट रहे हैं। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं और राहगीरों को दिक्कत हो रही है। बुजुर्गों के चोटिल होने का खतरा है। लोगों ने बताया कि बीते दो-तीन दिन से पेयजल लाइन लीकेज हो रही है। संबंधित विभाग को अवगत कराने के बाद भी कोई सुध नहीं ले रहा है। निर्माणाधीन पेयजल योजना के परीक्षण के दौरान ही पाइप से रिसाव होने पर लोग कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठा रहे हैं। जल निगम के ईई विपिन कुमार रवि ने बताया कि निर्माण के समय की विसंगतियों को दूर करने के लिए लाइन का परीक्षण किया जा रहा है। जल्द पाइप लाइन को ठीक किया जाएगा। संवाद