फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face the problems.

Bageshwar News: सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन

Mon, 17 Mar 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 17 Mar 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
बागेश्वर। कपकोट के सलिंग गांव को सड़क से जोड़ने की मांग तेज हो गई है। इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रशासक डिगर राम के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने नारेबाजी की। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि छह मार्च को पीएमजीएसवाई के अधिकारियों और राजस्व विभाग ने गांव में सड़क का सर्वे किया। ग्रामीणों ने बीती 14 मार्च को गांव में बैठक आयोजित कर सड़क निर्माण को भूमि के लिए अनापत्ति भी प्रदान कर दी। बताया कि गांव के ही कुछ लोग सड़क निर्माण के संबंध में प्रशासन को ज्ञापन देकर आपत्ति जता रहे हैं। कहा कि जो लोग सड़क निर्माण में आपत्ति जता रहे हैं, उनकी जमीन इस मोटर मार्ग में नहीं पड़ रही है। ग्रामीणों ने जनहित में सड़क का निर्माण जल्द करवाने की मांग की। इस मौके पर अमर सिंह, दयाल सिंह, नंदन सिंह, लाल सिंह, सोबन सिंह, भागीरथी देवी, रेवती देवी, बचुली देवी, सरस्वती देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed