फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems in district.

Bageshwar News: एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक तालाबंदी कर किया प्रदर्शन

Fri, 14 Jun 2024 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 14 Jun 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
People face problems in district.
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर की दस प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट पर सांकेतिक तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। विद्यार्थियों का कहना है कि परिसर में लंबे समय से राजनीतिक विज्ञान के प्राध्यापक का पद रिक्त चल रहा है। परिसर में बने भवन अब तक हैंडओवर नहीं हुए हैं। परिसर में पार्किंग का उचित प्रबंध नहीं है। परीक्षाफल में हर बार त्रुटियां आ रही हैं। विद्यार्थियों ने समस्याओं का संज्ञान लेकर जल्द निदान करने की मांग की है। इस मौके पर प्रकाश वाच्छमी, प्रेम दान, राहुल बाराकोटी, संस्कार भारती, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed