फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems for water.

Bageshwar News: दो-दो नदियां, फिर भी पेयजल के लिए रात तक भटकते हैं लोग

Thu, 23 Nov 2023 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 23 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
People face problems for water.
बागेश्वर। दो दो नदियों के शहर बागेश्वर में जाड़ों में भी पीने के पानी की कमी बनी हुई है। हालात यह हैं कि लोग रात तक पानी के ही जुगाड़ में लगे रहते हैं।
विज्ञापन

करीब 40 हजार आबादी वाले बागेश्वर नगर को हर रोज 5.5 एमएलडी पानी की आवश्यकता है। नगर के लिए पूर्व में बनी जखेड़ा, मंडलसेरा पेयजल योजना से मात्र तीन एमएलडी पानी मिल पाता है। ढाई एमएलडी पानी की कमी वर्षों से बनी है। लोगों को जलधारों और हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ता है। वहीं पानी की कमी के कारण मंडलसेरा, जीतनगर क्षेत्र के लोगों को पेयजल संयोजन नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी की कहना है कि कई इलाकों में रोस्टर से पानी वितरित करना पड़ता है। जरूरत वाले इलाकों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलसेरा पंपिंग पेयजल से आस
बागेश्वर। 3.7 एमएलडी की निर्माणाधीन मंडलसेरा पंपिंग पेयजल योजना पर नगर के लोगों की उम्मीदें टिकीं हैं। योजना के निर्माण में काफी विलंब हो रहा है। योजना नियत समय पर धरातल पर नहीं उतर पाई है। पेयजल संकट के समाधान के लिए शासन ने वर्ष 2020 में 3.7 एमएलडी की मंडलसेरा पंपिंग पेयजल योजना को मंजूरी दी थी। योजना का निर्माण कार्य मार्च 2022 में पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अब तक नहीं हुआ है। पेयजल निगम वर्ष 2022 से कई तारीखें योजना का काम पूरा करने के लिए दे चुका है, लेकिन योजना का दस प्रतिशत से अधिक काम अब भी शेष है। संवाद
लोगों का कहना:
बागेश्वर नगर में लंबे समय से पानी की कमी बनी हुई है। पानी की कमी को जल्द से जल्द दूर किया जाना चाहिए। - महेश नाथ निवासी सैम मंदिर वार्ड बागेश्वर-फोटो 22 बीजीएस 04 पी



पानी की कमी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। निर्माणाधीन योजना का काम जल्द पूरा किया जाए। -संजय जोशी निवासी बिलौना-फोटो 22 बीजीएस 05 पी



पानी की कमी के कारण हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ता है। घर के अन्य कामकाज पर इसका असर पड़ता है। - कविता देवी निवासी तहसील रोड बागेश्वर-फोटो 22 बीजीएस 06 पी



मंडलसेरा पंपिंग पेयजल योजना बनने के बाद नगर की पेयजल समस्या का समाधान हो जाएगा। योजना के अवशेष काम में तेजी लाने के निर्देश पेयजल निगम के ईई को दिए गए हैं। योजना की निगरानी की जाएगी, जल्द से जल्द काम पूरा कराया जाएगा।- अनुराधा पाल डीएम बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed