फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: एनएच पर निकास नालियां बंद, बरसात में होगा जलभराव

Sun, 11 Jun 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 11 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीन आने वाली बागेश्वर नगर की सड़क में निकास नालियां बंद पड़ी हैं। निकास नालियां बंद होने से बरसात में जलभराव होने की आशंका है।
विज्ञापन


बंद निकास नालियों से बरसात में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नालियां बंद होने से बरसात का पानी मलबे के साथ सड़कों पर जमा होता है। लोगों के घरों, दुकानों में जाने का खतरा उत्पन्न होता है। बंद निकास नालियों को खोलने के लिए जिला प्रशासन लगातार सड़क महकमों के साथ जिम्मेदार महकमों को निर्देश दे रहा है। कुछ स्थानों पर बंद पड़ी निकास नालियों को खोलने का काम भी शुरू हुआ है लेकिन नगर में ही निकास नालियां गंदगी से पटी हैं।
विज्ञापन


बंद निकास नालियों की बात करें तो बागेश्वर तहसील कार्यालय के पास एनएच पर निकास नालियां मलबे और गंदगी से पटी हैं। इसकी बानगी तहसील गेट, शहीद स्मारक के पास देखी जा सकती है। एनएच और नगरपालिका बंद निकास नालियों को खोलने पर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एनएच के जेई गौरव भट्ट का कहना है कि बागेश्वर नगर की निकास नालियां पिछले साल नगरपालिका के हस्तांरित कर दी गई थीं। नगरपालिका को निकास नालियों को खोलने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed