{"_id":"647e2aa3ffb455e1e20e4fa4","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-8-1-160237-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: अल्मोड़ा में ग्रामीण इलाकों में गहराया जल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: अल्मोड़ा में ग्रामीण इलाकों में गहराया जल संकट
Tue, 06 Jun 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के कई गांवों में पेयजल संकट गहराया हुआ है। गर्मी के कारण प्राकृतिक स्रोतों में जल की कमी होने के चलते लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। ऐसे में जल संस्थान टैंकर से पानी बांटकर लोगों को राहत पहुंचाने में जुटा हुआ है।
जिला मुख्यालय के साथ ही हवालबाग, भैंसियाछाना, लमगड़ा, ताकुला सहित अन्य हिस्सों में पेयजल समस्या गहरा गई है। नल में पर्याप्त पानी न आने से क्षेत्र की 20 हजार से अधिक की आबादी परेशान है। ऐसे में जल संस्थान टैंकर से लोगों को पेयजल उपलब्ध करा रहा है। पानी भरने के लिए लोगों को लंबी लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को जल संस्थान ने दन्या, लमगड़ा, सन्याड़ी, काफलीखान, सिकुड़ा बैंड, धुरातोक और ताकुल में टैंकरों से पानी बांट कर लोगों को पेयजल आपूर्ति कराई।
प्राकृतिक जल स्रोतों में पानी का स्तर घटने से समस्या बढ़ गई है। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर की सहायता से पेयजल आपूर्ति की जा सही है। - अरुण कुमार सोनी, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
फोटो - 05 एएलएम 27 पी - अल्मोड़ा के कसार देवी में टैंकर से पानी भरते लोग। संवाद